{"_id":"693f099b800a744bde062faa","slug":"crowds-gathered-from-rewari-for-delhi-congress-rally-chiranjeev-rao-rewari-news-c-198-1-rew1001-230411-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कांग्रेस की महारैली में रेवाड़ी से उमड़ी भीड़ : चिरंजीव राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कांग्रेस की महारैली में रेवाड़ी से उमड़ी भीड़ : चिरंजीव राव
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
रैली के लिए रवाना होता कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित महारैली को लेकर रेवाड़ी सहित पूरे दक्षिणी हरियाणा में उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं रेवाड़ी से पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में रेवाड़ी से कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक सुबह कापड़ीवास फ्लाईओवर के पास एकत्रित हुए और संगठित काफिले के रूप में दिल्ली महारैली के लिए रवाना हुए।
चिरंजीव राव ने कहा कि रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा और लोकतंत्र पर हो रहे लगातार हमलों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और देश के भविष्य को बचाने की निर्णायक लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की यह महारैली ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ रही, जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। यह जनसमर्थन साफ संदेश देता है कि भाजपा सरकार जनादेश के बल पर नहीं, बल्कि वोट-चोरी और सत्ता के दुरुपयोग के सहारे खड़ी है।
चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी और दक्षिणी हरियाणा से जिस तरह हजारों की तादाद में लोग दिल्ली पहुंचे, उससे यह पूरी तरह सिद्ध हो गया है कि दक्षिण हरियाणा की जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम जनता की आवाज बनी है और आगे भी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष करती रहेगी।
Trending Videos