{"_id":"6a625be3619e69abbe073114","slug":"daksha-secured-the-414th-rank-nationwide-in-neet-rewari-news-c-198-1-rew1001-242362-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दक्ष ने नीट में देश में हासिल की 414 वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दक्ष ने नीट में देश में हासिल की 414 वीं रैंक
Thu, 23 Jul 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
दक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। गांव कोसली के छात्र दक्ष ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 414 और ओबीसी वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 122 हासिल की है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां सुमित्रा देवी की मेहनत, पिता देवेंद्र के सहयोग, दादा-दादी के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों की प्रेरणा ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने का हौसला दिया।
दक्ष के चाचा व पार्षद एडवोकेट जीवन हितैषी ने बताया कि दक्ष शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं। उसकी कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर यह शानदार रैंक प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि दक्ष की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
दक्ष ने बताया कि उनका सपना एक सफल चिकित्सक बनकर समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
दक्ष की उपलब्धि पर गांव के सरपंच रामकिशन जांगड़ा, विशाल नंबरदार, शक्ति, अजय, ऋषि, बग्गा राव, अमन सेठ, पंकज सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।