{"_id":"6a3041bcf7820d3bb50b7e66","slug":"dc-issues-directives-for-action-against-illegal-encroachments-rewari-news-c-198-1-rew1001-240290-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध कब्जों पर डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध कब्जों पर डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के साथ जनसमस्याओं को सुना।
समाधान शिविर में गांव खोल में पीने के पानी की लीकेज लाइन को ठीक करवाने के लिए डीसी ने बीडीपीओ को पाइपलाइन ठीक करवाने के निर्देश दिए। गांव श्रीनगर में पंचायत जमीन से अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ डहीना को अवैध कब्जा हटवाने को कहा है।
गांव रोलियावास में जोहड़ की पाल पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ डहीना को जांच कर अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं। स्वर्ण जयंती पार्क मॉडल टाउन रेवाड़ी के सुंदरीकरण का ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया, जिस पर डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को पार्क में कार्य शुरू करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
गांव बुडौली में शमशान घाट के रास्ते की पैमाइश की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ डहीना को पैमाइश करवाने के निर्देश दिए। गांव सुनारिया में मंदिर के पास गंदे पानी के भरे होने की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ धारूहेड़ा को गंदे पानी की निकासी करवाने के निर्देश दिए।