सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deficiencies identified to upgrade the hospital to 300 beds

Rewari News: अस्पताल को 300 बेड में अपग्रेड करने के लिए कमियों को किया चिह्नित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies identified to upgrade the hospital to 300 beds
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल की पुरानी बि​िल्डंग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल को 200 से बढ़ाकर 300 बेड का बनाने की दिशा में प्रशासन ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर अब जमीनी स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है। अस्पताल को 300 बेड में अपग्रेड करने की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है जिसे मुख्यालय भेज दिया गया है। इसमें उन सभी कमियों को भी चिह्नित किया गया है जिन्हें दूर करना आवश्यक है।
इस पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। सबसे पहले पुराने ब्लॉक को तोड़कर नए ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद बाकी हिस्सों का विस्तार क्रमवार तरीके से किया जाएगा ताकि अस्पताल की सेवाएं प्रभावित न हों और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान भी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहे। दो दिन पहले डीसी अभिषेक मीणा द्वारा सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण भी किया गया था जिसमें विस्तार योजना की रूपरेखा को अंतिम रूप देने पर विशेष ध्यान दिया गया।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने अस्पताल परिसर का बारीकी से अवलोकन किया और मौजूदा ढांचे, सुविधाओं तथा विस्तार की संभावनाओं का मूल्यांकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न ब्लॉकों, ट्रॉमा सेंटर और अन्य जरूरी इकाइयों का जायजा लिया था।


आधुनिक सुविधाओं को शामिल करने की योजना

इस परियोजना के तहत न केवल बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार किया जाएगा। नए भवन में आधुनिक सुविधाओं को शामिल करने की योजना है जिसमें बेहतर ओपीडी सेवाएं, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक ट्रॉमा केयर यूनिट, आईसीयू, और मरीजों के लिए बेहतर वार्ड शामिल होंगे। साथ ही अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों को भी अपग्रेड किया जाएगा ताकि मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार मिल सके।


बजट में नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करने की घोषणा की थी

हरियाणा सरकार ने अपने बजट में रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करने की घोषणा की थी इसी के तहत इसे 200 से बढ़ाकर 300 बेड का किया जाना है। इस फैसले के पीछे बढ़ती जनसंख्या और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग को ध्यान में रखा गया है। वर्तमान में अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अक्सर बेड की कमी देखने को मिलती है जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह विस्तार योजना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।


अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि कार्य चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और समय पर इसे पूरा किया जा सके। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है और आवश्यक मंजूरियां भी ली जा रही हैं।


200 बेड का अस्पताल अस्तित्व में नहीं, 300 का कैसे बनेगा: वेदप्रकाश

रेवाड़ी में 300 बेड अस्पताल की घोषणा को लेकर स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब शहर में 200 बेड का अस्पताल ही अस्तित्व में नहीं है तो उसे 300 बेड तक विस्तार देने का दावा कैसे किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2012-13 में प्रस्तावित अस्पताल आज तक नहीं बन पाया जिससे नई घोषणा पर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed