सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Monkeys create terror in Kosli, injuring 40 people

Rewari News: कोसली में बंदरों का आतंक, 40 लोगों को कर चुके घायल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Monkeys create terror in Kosli, injuring 40 people
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के कोसली क्षेत्र में बंदरों के हमलों ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। मल्लूपुरा नंदयान मोहल्ले में बंदरों के झुंड ने अब तक 40 से अधिक लोगों को घायल कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है।
Trending Videos

गांव के माता देवी मंदिर में पहले बुजुर्ग महिलाएं नियमित भजन-कीर्तन के लिए आती थीं लेकिन अब बंदरों के डर से वे मंदिर जाना छोड़ चुकी हैं। कई महिलाओं को मंदिर जाते समय बंदर काट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों का एक बड़ा झुंड सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर घूमता है और राहगीरों पर अचानक हमला कर देता है। कोसली रेलवे स्टेशन पर भी यात्री बंदरों से परेशान हैं जो उनका सामान छीनते हैं और उन पर हमला करते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब कोसली के लोग रेवाड़ी में आयोजित होने वाले समाधान शिविर में अपनी समस्या उठाने की तैयारी कर रहे हैं। कोसली गांव के सरपंच रामकिशन ने कहा कि बंदर पकड़ने वालों से बातचीत की गई है और जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed