{"_id":"69dbd9804725b37ddb04112d","slug":"demand-to-start-opd-services-at-majra-aiims-soon-rewari-news-c-198-1-rew1001-236668-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: माजरा एम्स में जल्द ओपीडी सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: माजरा एम्स में जल्द ओपीडी सेवा शुरू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
माजरा एम्स में ओपीडी सेवा शुरू करने की मांग करते लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
कुंड। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की बैठक उप तहसील मनेठी प्रांगण में समिति अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में की गई। बैठक की शुरूआत आंदोलन से जुड़े रामकुमार मनेठी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर हुई।
माजरा में एमबीबीएस की 50 सीटों पर दाखिले की अनुमति देने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उपस्थित सदस्यों ने सरकार से मांग की कि माजरा एम्स में जल्द से जल्द ओपीडी सेवा शुरू की जाए तथा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
लोगों ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लंबे संघर्ष के कारण ही एम्स जैसी महत्वपूर्ण परियोजना का सपना साकार हुआ है। इसलिए अब समय है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को धरातल पर तेजी से लागू किया जाए। बैठक में प्रवक्ता कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि इस जनआंदोलन में सहयोग देने वाली जनता का आभार व्यक्त किया जाना चाहिए।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 मई को कुंड बस स्टैंड पर एकत्र होकर गांव-गांव आभार रैली निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र की जनता को आंदोलन में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया जाएगा। बैठक का संचालन सचिव ओमप्रकाश सैन ने किया। इस दौरान डॉक्टर एचडी यादव, कर्नल राजेंद्र सिंह, रामस्वरूप अहरोदिया, बीडी यादव, मास्टर लक्ष्मण सिंह, दयाराम सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
Trending Videos