सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dharmendra Morwal was elected as the head and Nitin was elected as the secretary.

Rewari News: धर्मेंद्र मोरवाल प्रधान और नितिन सचिव निर्वाचित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra Morwal was elected as the head and Nitin was elected as the secretary.
चुनाव जीतने के बाद खुशी मनाते धर्मेंद्र मोरवाल। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। धानक धर्मशाला मंदिर बगीची की नई प्रबंधन कार्यकारिणी (2026-29) के लिए रविवार को हुए चुनाव में प्रधान पद पर धर्मेंद्र मोरवाल ने 11 मतों से जीत दर्ज की।

चुनाव अधिकारी सतवीर सिंह यादव ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया गया। कुल 252 मतदाताओं में से 170 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए धर्मेंद्र मोरवाल को 81 मत मिले जबकि अनिल कुमार को 70 मत प्राप्त हुए। तीसरे उम्मीदवार राजेश कुमार को 16 मत मिले। इस पद पर 3 मत निरस्त घोषित किए गए।
विज्ञापन
Trending Videos

सचिव पद पर नितिन ने 86 मत प्राप्त कर जीत हासिल की जबकि सुभाष चंद्र सोलंकी को 80 मत मिले। इस पद पर 4 मत निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार को 90 मत प्राप्त हुए, जबकि रामसिंह को 76 मत मिले। यहां भी 4 मत निरस्त घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में दिनेश वशिष्ठ, महेश वशिष्ठ, रमेश वशिष्ठ, उमेश भारद्वाज, सतपाल शर्मा, सूबेदार कृष्ण कुमार, सूबेदार जगत सिंह बोहरा और दीपक शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed