सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Diarrhea, vomiting and stomach pain increased in summer

Rewari News: गर्मी में दस्त, उल्टी और पेट दर्द की समस्या बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea, vomiting and stomach pain increased in summer
नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : एक साथ जन्मे तीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। नागरिक अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में इन दिनों दस्त, उल्टी, पेट दर्द, अपच की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव, दूषित पानी का सेवन और बाहर के खाद्य पदार्थों का अधिक उपयोग इसके प्रमुख कारण हैं।
नागरिक अस्पताल के फिजीशियन डॉ. गौरव यादव और डॉ. मनीष यादव ने बताया कि मौसम बदलने के दौरान बैक्टीरिया और वायरस तेजी से सक्रिय हो जाते हैं, जिससे भोजन और पानी के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण पेट संबंधी संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं जिन्हें दस्त, उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत है।
विज्ञापन
Trending Videos

डॉ. गौरव यादव ने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है। ऐसे में संक्रमण होने पर उनके शरीर में पानी की कमी तेजी से हो सकती है, जो गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। इसलिए इन वर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
------------

दूषित पानी और बाहर का भोजन बन रहा कारण
डॉ. मनीष यादव के अनुसार खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ, बासी भोजन, कटे हुए फल तथा अस्वच्छ पानी का सेवन पेट के संक्रमण का प्रमुख कारण बन रहा है। लोग जितना संभव हो घर का ताजा भोजन करें और बाहर के खाने से परहेज रखें।चिकित्सकों ने लोगों को उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा ताजा भोजन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि दस्त, उल्टी या पेट दर्द की समस्या लगातार बनी रहे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए और बिना सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed