सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Digital arrest: Accused of cyber fraud of Rs 1.89 crore arrested

Rewari News: डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Digital arrest: Accused of cyber fraud of Rs 1.89 crore arrested
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी पुलिस ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 निवासी दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गुरुग्राम के अशोक विहार फेज -3 निवासी अमर शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार सेक्टर-6 धारूहेड़ा निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी राजपाल सिंह ने 22 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि फरवरी में उन्हें फोन कर खुद को ट्राई और बाद में सीबीआई अधिकारी बताने वाले साइबर ठगों ने उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई का डर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने उन्हें और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर घर से बाहर न निकलने और किसी से संपर्क न करने के निर्देश दिए। आरोपियों ने मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराकर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी और फर्जी पुलिस अधिकारियों, हथियारों, कोर्ट, जज और नकली दस्तावेजों के जरिए डराकर 3 मार्च से 20 अप्रैल के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 89 लाख 28 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अमर शर्मा ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed