{"_id":"6a733e8b7236b4c44c04baac","slug":"discussion-on-preparations-for-the-felicitation-ceremony-at-the-prajapati-community-meeting-rewari-news-c-198-1-rew1001-243133-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रजापति समाज की बैठक में सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रजापति समाज की बैठक में सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा
Wed, 05 Aug 2026 07:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। प्रजापति समाज की बैठक गढ़ी बोलनी रोड के पास सेवानिवृत्त निरीक्षक श्रीराम की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी गुरु दक्ष प्रजापति सम्मान समारोह और देसी घी के भंडारे की तैयारियों पर चर्चा की गई। रोशनलाल प्रधान, चौधरी दौलतराम और महेंद्र सिंह ने बताया कि केके बंसीलाल मुख्य अतिथि होंगे। धर्मवीर वर्मा अध्यक्ष तथा रविंद्र कुमार दीप प्रज्ज्वलन करेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के लोग गांव-गांव जाकर कार्यक्रम के लिए निमंत्रण देंगे। सम्मानित होने वाले लोगों से आवश्यक दस्तावेज भी लिए जाएंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के लोगों का सम्मान किया जाएगा। सुषमा प्रजापति, राजबाला प्रजापति, उर्मिला देवी और सुनीता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। संवाद