{"_id":"6a733d1ea3cdd0a0fa0d6b9e","slug":"temperature-drops-due-to-rain-waterlogging-causes-inconvenience-to-people-rewari-news-c-198-1-rew1001-243138-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बारिश से तापमान में गिरावट, जलभराव से लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बारिश से तापमान में गिरावट, जलभराव से लोगों को हुई परेशानी
Wed, 05 Aug 2026 07:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
बावल मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : 31
रेवाड़ी। जिले में बुधवार दोपहर कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, शहर की कई सड़कों पर जलभराव से आवागमन में परेशानी हुई। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दिक्कत हुई। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कुछ समय तक जलभराव बना रहा। बारिश के बाद आसमान में दोबारा उमस महसूस की गई। लेकिन तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस था, जो अब घटकर करीब 30 डिग्री सेल्सियस हो गया है। न्यूनतम तापमान भी गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इस मौसम बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।