सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dust blowing on NH-48 makes breathing difficult for people

Rewari News: एनएच-48 पर उड़ रही धूल से लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 06 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dust blowing on NH-48 makes breathing difficult for people
एनएच-48 पर बेस्टेक सिटी सेंटर से सांवरिया ढाबा के बीच उड़ती धूल से प्रभावित क्षेत्र। स्रोत : स्
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर बेस्टेक सिटी सेंटर से हीरो कंपनी तक इन दिनों उठ रहे धूल गुबार से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। सड़क निर्माण एवं मरम्मत के चलत यह समस्या पैदा हुई है लेकिन धूल नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय नहीं किए गए हैं। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।

निर्माण एजेंसी की ओर से धूल पर नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद एक-दो बार पानी का छिड़काव कर दिया जाता है। इसके बाद फिर से पूरे क्षेत्र में धूल उड़ने लगती है। इससे लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि हाईवे के दोनों ओर बड़ी संख्या में आवासीय कॉलोनियां, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और औद्योगिक इकाइयां स्थित हैं। ऐसे में धूल प्रदूषण का प्रभाव हजारों लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गर्मी के मौसम और तेज हवाओं के चलते स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को शिकायत भेजकर निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने और धूल पर नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed