सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Elderly Man Swindled at ATM Under Pretext of Assistance

Rewari News: एटीएम में मदद के बहाने बुजुर्ग से ठगी, 20,500 रुपये निकाले

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Elderly Man Swindled at ATM Under Pretext of Assistance
एटीएम से कार्ड निकालता युवक।
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में एटीएम पर मदद के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। दो युवकों ने एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड लेकर उसके खाते से 20 हजार 500 रुपये निकाल लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। घटना 23 मार्च दोपहर की है।
Trending Videos

आरोप है कि वहां पहले से मौजूद एक युवक से उन्होंने पैसे निकालने में मदद मांगी। युवक ने उनका एटीएम कार्ड मशीन में डाला और कुछ देर बाद कहा कि कार्ड मशीन में फंस गया है। इसी दौरान वहां एक अन्य युवक भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने मिलकर एक बुजुर्ग को बातों में उलझाया और उन्हें कुछ दूरी पर स्थित दुकान से इंजीनियर बुलाने के लिए भेज दिया। जैसे ही बुजुर्ग वहां से गए आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर उनके खाते से दो बार 10-10 हजार रुपये और एक बार 500 रुपये निकाल लिए।
बाद में जब बुजुर्ग वापस लौटे तो आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। कुछ समय बाद उन्हें अपने खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed