{"_id":"69c937a0765afbc1f2034664","slug":"the-glorious-saga-of-ahirwals-heera-rao-mohar-singh-was-released-rewari-news-c-198-1-rew1001-235893-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अहीरवाल के हीरा राव मोहर सिंह की गौरव गाथा का किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अहीरवाल के हीरा राव मोहर सिंह की गौरव गाथा का किया विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते मंत्री राव नरबीर सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के वन्य, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने अपने दादा और अहीरवाल क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले राव मोहर सिंह की गौरव गाथा पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर आल्हा विद्या शैली में रचित गौरव गाथा गीत का भी लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मनीषा यादव ने राव मोहर सिंह का चित्र भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। यह पुस्तक रेवाड़ी के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बल्डोदिया द्वारा लिखी गई है जिसमें राव मोहर सिंह के जीवन, संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को विस्तार से दर्शाया गया है।
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि राव मोहर सिंह ने अहीरवाल क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें समाज को प्रेरणा देने का कार्य करती हैं और युवाओं को अपने इतिहास से जोड़ती हैं।
इस मौके पर उनके मीडिया प्रभारी हरिंद्र यादव, हेडमास्टर जितेंद्र शर्मा, सतबीर यादव, प्रधान जितेंद्र शर्मा और रणविजय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Trending Videos