सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rail Traffic Affected by Technical Work at Kanakapura Yard

Rewari News: कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य से रेल यातायात प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Mar 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Rail Traffic Affected by Technical Work at Kanakapura Yard
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल स्थित कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण 3 मई से 15 मई तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस अवधि में कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित और देरी से संचालित होंगी।
Trending Videos

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य का सबसे अधिक असर जयपुर, अजमेर और आसपास के रूट पर पड़ेगा, वहीं रेवाड़ी रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख रूप से दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस, जैसलमेर-काठगोदाम, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर, भुज-बरेली, अजमेर-किशनगंज सहित कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होंगी। इन ट्रेनों का ठहराव नारनौल, नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर भी रहेगा।
इसके अलावा कुछ ट्रेनें अपने गंतव्य तक नहीं जाएंगी। जैसे जबलपुर-अजमेर ट्रेन जयपुर तक, जैसलमेर-जयपुर ट्रेन फुलेरा तक तथा उदयपुर सिटी-जयपुर ट्रेन अजमेर तक ही संचालित होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें क्योंकि इस अवधि में ट्रेनों के समय में बदलाव और देरी की संभावना बनी रहेगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी कार्य भविष्य में सुरक्षित और सुचारू रेल संचालन के लिए आवश्यक है। कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed