{"_id":"69f3956f9a4e749c480be01e","slug":"everyone-should-have-knowledge-of-first-aid-monica-rewari-news-c-198-1-rew1001-237712-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर व्यक्ति को प्राथमिक इलाज का ज्ञान होना आवश्यक : मोनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर व्यक्ति को प्राथमिक इलाज का ज्ञान होना आवश्यक : मोनिका
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
कैंप में एकजुट संस्था के पदाधिकारी। स्रोत :
विज्ञापन
रेवाड़ी। लावणया फाउंडेशन की तरफ से जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से फर्स्ट एड ट्रेनिंग कैंप का आयोजन फिदेड़ी मोड़ के पास किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोनिका ने कहा कि आज के समय में प्राथमिक उपचार का ज्ञान हर व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, और सही समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी की जान बचा सकता है। उन्होंने छात्रों को इस प्रशिक्षण को गंभीरता से सीखने और भविष्य में समाज सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के दौरान प्रशिक्षक राजकुमार ने चोट, जलने, बेहोशी, रक्तस्राव, तथा अन्य आकस्मिक स्थितियों में प्राथमिक उपचार देने के तरीके विस्तार से समझाए।
संस्था की उप प्रधान संगीता ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण समाज में जागरूकता बढ़ाने और आपदा के समय सही निर्णय लेने में अत्यंत सहायक होते हैं। उन्होने अपील की है कि वे इस ज्ञान को अपने परिवार और समाज में साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग तैयार रहें, आत्मविश्वासी बनें और जीवन बचाएं के संदेश को अपनाएं।
Trending Videos