सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Extreme heat has made everyone miserable, the weather may change after 29.

Rewari News: भीषण गर्मी ने किया बेहाल, 29 के बाद बदल सकता है मौसम

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 27 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Extreme heat has made everyone miserable, the weather may change after 29.
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर चली गर्म हवा के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
Trending Videos

लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 मई तक जिले में गर्मी का असर बना रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव होने से 2 जून तक लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर बढ़ेगा, जबकि राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके प्रभाव से 29 मई की रात से 1 जून तक जिले के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान धूल भरी हवा चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। चिकित्सकों ने लोगों को तेज धूप और लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed