{"_id":"69f392f472f1f954e10b3cd3","slug":"farewell-given-to-deputy-deo-and-beo-on-retirement-rewari-news-c-198-1-rew1001-237684-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डिप्टी डीईओ और बीईओ को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डिप्टी डीईओ और बीईओ को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सम्मान समारोह कार्यक्रम में बैठे डिप्टी डीईओ और बीईओ के साथ अन्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) के सभागार में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त डिप्टी डीईओ डॉ. राजेंद्र सिंह यादव और बीईओ राजेश वर्मा को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि विजेंद्र सिंह हुड्डा ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।
अध्यक्षता प्रदीप कुमार दहिया ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र सिंह यादव और राजेश वर्मा ने अपने कार्यकाल में सराहनीय योगदान दिया है। हसला से अनिल प्रधान और रविंद्र भाकली, अध्यापक संघ से महावीर प्रधान दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। उमा यादव, ललित यादव, सुमन वर्मा और आयुष ने संबोधित किया।
डॉ. राजेंद्र सिंह यादव और राजेश वर्मा ने शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। समारोह में हसला, हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, प्राइमरी टीचर एसोसिएशन और हेमसा सहित कई संगठनों की ओर से दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से स्कूल अधिकारी संगठन के प्रधान डॉ. दुष्यंत ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डीपीसी संतोष तंवर, प्राचार्य मनोज कुमार, डॉ. विनोद, डॉ. ईश कुमार, डॉ. बीर सिंह, डॉ. लक्ष्मीनारायण, हरीश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos