सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Firefighters raise their voices regarding their demands

Rewari News: अग्निशमन कर्मचारियों ने मांगों को लेकर उठाई आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Firefighters raise their voices regarding their demands
मांग उठाते अग्निशमन कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
रेवाड़ी। अग्निशमन विभाग कार्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह ने की जबकि मंच संचालन सुरेश कुमार ने किया।
Trending Videos

ईश्वर सिंह बोडवाल, नरेश कुमार यादव और नोरंग लाल ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां अपना रही है। सरकारी विभागों का लगातार निजीकरण किया जा रहा है। बताया कि हाल ही में ड्यूटी के दौरान दो अग्निशमन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी। इस घटना की जानकारी विभाग और सरकार को दी गई लेकिन अभी तक कोई संवेदनशील प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने मांग की है कि मृतक कर्मचारियों को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके आश्रितों को उचित मुआवजा और नौकरी दी जाए। साथ ही विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाता, तब तक समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए।
कर्मचारियों ने यह भी मांग रखी कि उच्च न्यायालय के दिसंबर 2025 के आदेशों को तुरंत लागू करते हुए प्रदेशभर के कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
पांचवें दिन की हड़ताल में करीब 48 कर्मचारियों ने भाग लिया और एकजुटता के साथ अपनी मांगों को उठाया। यूनियन ने घोषणा की कि हड़ताल को दो दिन और बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान निकालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed