रेवाड़ी। कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का जन्मदिवस समर्थकों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
रमेश ठेकेदार ने बताया कि वर्ष 1968 में दिल्ली में जन्मे राजेंद्र पाल गौतम वर्तमान में कांग्रेस के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देशभर में दलित समाज की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौतम पेशे से एक वकील हैं और लंबे समय तक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं।
उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए मिशन जय भीम जैसे संगठनों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। मौके पर सेवा स्तंभ के जिला अध्यक्ष भगत सिंह सांभरिया, सूबेदार मेजर सत्यनारायण, मामराज, सत्यनारायण निखरी, धर्मवीर सिंह, राजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कमेंट
कमेंट X