{"_id":"6a304306a3e4adb87400bb8c","slug":"garbage-lying-outside-the-fire-brigade-office-for-several-days-rewari-news-c-198-1-rew1001-240297-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फायर ब्रिगेड कार्यालय के बाहर कई दिनों से पड़ा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फायर ब्रिगेड कार्यालय के बाहर कई दिनों से पड़ा कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड कार्यालय के बाहर लगा कचरा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की सफाई व्यवस्था की हकीकत फायर ब्रिगेड कार्यालय के बाहर देखने को मिल रही है, जहां पिछले कई दिनों से सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह स्थान प्रशासनिक कार्यालय के बिल्कुल निकट होने के बावजूद अब तक कूड़ा नहीं उठाया गया है।
कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में गंदगी के कारण मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
नागरिकों ने प्रशासन से जल्द कूड़ा उठाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो गंदगी और बढ़ेगी तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।