सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gas pipeline damaged by JCB in Kharkhoda

Rewari News: खरखड़ा में जेसीबी से क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइपलाइन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 06 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Gas pipeline damaged by JCB in Kharkhoda
क्षतिग्रस्त गैस पाइपलाइन को ठीक करते कर्मचारी। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा में पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछाने के दौरान जेसीबी मशीन से घरेलू गैस आपूर्ति करने वाली आईजीएल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया जिससे अफरातफरी मच गई।
Trending Videos

स्थानीय लोगों ने गैस रिसाव की सूचना तुरंत आईजीएल अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही आईजीएल की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर कंट्रोल रूम से गैस आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया और कई घंटों की मशक्कत के बाद रिसाव पर पूरी तरह काबू पाया। घटना के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए घरेलू गैस आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed