सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   GRP informed railway passengers about safety rules

Rewari News: जीआरपी ने रेल यात्रियों को दी सुरक्षा नियमों की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
GRP informed railway passengers about safety rules
रेल यात्रियों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर रही जीआरपी की टीम। स्रोत : जीआरपी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। जीआरपी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को विशेष अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। इस दौरान यात्रा के दौरान एहतियात बरतने की जानकारी दी।

जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत एएसआई उर्मिला ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन की छत या दरवाजे के पायदान पर बैठकर यात्रा करना जानलेवा साबित हो सकता है। यात्रियों को ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ने और उतरने के लिए प्रेरित किया गया। चलती ट्रेन में भागकर चढ़ने या उतरने से बचने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी प्रकार का जागरूकता अभियान चलाया गया था, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए थे और रेल दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई थी। कृष्ण कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed