{"_id":"6a451c68fef8eebfe30c70e6","slug":"gst-day-celebrated-with-enthusiasm-honest-taxpayers-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-241160-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उत्साह के साथ मनाया गया जीएसटी दिवस, ईमानदार करदाताओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उत्साह के साथ मनाया गया जीएसटी दिवस, ईमानदार करदाताओं का हुआ सम्मान
Thu, 02 Jul 2026 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:25 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित।स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सफल क्रियान्वयन के नौ वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को शहर स्थित कर भवन में जीएसटी दिवस बड़े उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त रणधीर सिंह रहे।
समारोह में रेवाड़ी के साथ नारनौल तथा झज्जर-बहादुरगढ़ से आए आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि रणधीर सिंह ने कहा कि जीएसटी ने देश की कर व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी, एकीकृत एवं तकनीक आधारित बनाया है।
उन्होंने कहा कि ईमानदार करदाता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और समय पर कर अनुपालन देश की आर्थिक प्रगति का आधार है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं ईमानदार कर अनुपालन करने वाले करदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीईटीसी प्रीति चौधरी को भी उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता एवं करदाता हितैषी कार्यशैली के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिला ने जीएसटी राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए हरियाणा में गुरुग्राम के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम का मंच संचालन आबकारी एवं कराधान अधिकारी परमजीत यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, करदाताओं, व्यापारिक संगठनों, अधिवक्ताओं एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने विभाग और करदाताओं के बीच विश्वास, पारदर्शिता एवं सहभागिता को और मजबूत करने का संदेश दिया।
मौके पर विभिन्न उद्योगों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा करदाता उपस्थित रहे। वहीं उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (डीईटीसी) प्रीति चौधरी (रेवाड़ी), ईटीओ विक्रांत यादव (नारनौल), ईटीओ विजय भाटिया (बहादुरगढ़), एईटीओ यशवीर सिंह तथा टैक्स इंस्पेक्टर हवा सिंह (नारनौल) भी विशेष रूप से मौजूद रहे।