{"_id":"6a44f0e0880bda519a065a37","slug":"schools-reopened-after-summer-vacation-low-attendance-on-the-first-day-rewari-news-c-198-1-rew1001-241115-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, पहले दिन रही कम उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल, पहले दिन रही कम उपस्थिति
Thu, 02 Jul 2026 01:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार से जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई है। सुबह वर्दी में बच्चे स्कूल जाते दिखाई दिए। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षा से काफी कम रही।
शिक्षकों का कहना है कि कुछ बच्चे ननिहाल या घूमने गए हैं। अगले तीन-चार दिनों में उपस्थिति सामान्य हो जाएगी। अवकाश के बाद पहले दिन स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों ने हल्की शैक्षणिक गतिविधियां कराईं। बच्चों से उनकी गर्मी की छुट्टियों के अनुभव साझा कराए गए।
इसके साथ ही नए सत्र की पढ़ाई की रूपरेखा से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 800 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं लेकिन पहले दिन करीब 10 प्रतिशत छात्राएं ही स्कूल पहुंचीं। वहीं राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के पीएम श्री विद्यालय बिठवाना, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कान्हड़वास और प्राथमिक विद्यालय कुंभावास में भी पहले दिन करीब 10 प्रतिशत विद्यार्थियों की ही उपस्थिति दर्ज की गई। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि सप्ताह के अंत तक अधिकांश बच्चे स्कूल लौट आएंगे और कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होने लगेंगी।
गर्मी की छुट्टियों के बाद पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य से कम रहना स्वाभाविक है। कई बच्चे अभी अपने परिजनों के यहां गए हुए हैं, इसलिए अगले तीन-चार दिनों में उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद है। सभी विद्यालयों को नियमित रूप से कक्षाएं संचालित करने और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सभी बच्चे स्कूल पहुंचेंगे और शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी।
- राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी