{"_id":"6a4515ae5c91f626bc04deba","slug":"special-search-operation-launched-to-identify-rohingya-and-bangladeshi-nationals-rewari-news-c-198-1-rew1001-241153-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाया विशेष सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाया विशेष सर्च अभियान
Thu, 02 Jul 2026 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
विशेष सर्च अभियान के दौरान जांच करती रेवाड़ी पुलिस टीम। स्त्रोत: प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए बुधवार को पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान ईंट-भट्टों, झुग्गी-झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म और अन्य संवेदनशील स्थानों पर जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशन तथा डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में स्पेशल सेल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस और स्वाॅट टीम के साथ थाना जाटूसाना एवं रोहड़ाई क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी श्रमिकों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज भी जांचे। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य जिले में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करना और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में किसी भी व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से रहने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। एसपी ने जिलावासियों से अपील की कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) अनिवार्य रूप से कराएं।
यदि कोई व्यक्ति बिना सत्यापन के किसी को अपने यहां रखता है और भविष्य में नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।