फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Head Constable suspended following altercation with SPO

Rewari News: एसपीओ से बहस पर हेड कांस्टेबल निलंबित

Sat, 08 Aug 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Head Constable suspended following altercation with SPO
रेवाड़ी। पुलिस नाके पर ड्यूटी को लेकर एसपीओ और पीसीआर इंचार्ज के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने पीसीआर इंचार्ज हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यह मामला 15-16 जुलाई का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में पीसीआर इंचार्ज अनिल कुमार बावल क्षेत्र के एक पुलिस नाके पर निरीक्षण के लिए पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान नाके पर तैनात कुछ पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड जवान चारपाई पर लेटे और कुर्सियों पर बैठे नजर आते हैं।
विज्ञापन

वीडियो में पीसीआर इंचार्ज ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से नाके पर बैठने और ड्यूटी की स्थिति को लेकर सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। वह कर्मचारियों से वर्दी, जूते और सैल्यूट को लेकर भी नाराजगी जताते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में पीसीआर इंचार्ज कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही को लेकर फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक एसपीओ भी उनसे बहस करता नजर आ रहा है। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती है और मामला गाली-गलौज तक पहुंच जाता है।
वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे को धमकी भरे शब्द बोलते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद यह वीडियो सामने आया और पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा।


वर्जन:
यह पुराना मामला है जो 15-16 जुलाई को नाके के निरीक्षण के दौरान हुआ था। जानकारी मिलने के बाद पीसीआर इंचार्ज हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की आंतरिक जांच करवाई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-सुरेंद्र श्योराण, उप पुलिस अधीक्षक, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed