फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation workers' strike extended by another three days; filth spreads across the city.

Rewari News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 3 दिन और बढ़ी, शहर में फैली गंदगी

Sat, 08 Aug 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike extended by another three days; filth spreads across the city.
राव तुलाराम पार्क के पास जमा कूड़ा। संवाद
रेवाड़ी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कूड़ा नहीं उठने से जगह-जगह गंदगी फैली है। राज्य कमेटी के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल तीन दिन के लिए बढ़ा दी है। ऐसे में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में करीब 300 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से करीब आधे कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं, जबकि अन्य कर्मचारियों के काम पर रहने से कुछ स्थानों पर सफाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण पूरे शहर में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बोडवाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने वीरवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी के आह्वान पर तीन दिन के लिए हड़ताल बढ़ा दी गई है। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल के दौरान कर्मचारी संजय पार्क में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को उठाया जा रहा है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। इसी कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।


कचरा नहीं उठने से बढ़ी लोगों की परेशानी
शहर में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने का सीधा असर सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। कई स्थानों पर घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा समय पर नहीं उठ पा रहा है। इससे लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। यदि हड़ताल आगे भी जारी रहती है तो शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

राव तुलाराम पार्क के पास जमा कूड़ा। संवाद

राव तुलाराम पार्क के पास जमा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed