{"_id":"6a0b59956e988df08105a45e","slug":"heat-wave-wreaks-havoc-mercury-reaches-445-degrees-heat-wave-increases-peoples-problems-rewari-news-c-198-1-rew1001-238695-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गर्मी का कहर...पारा 44.5 डिग्री पहुंचा, लू ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गर्मी का कहर...पारा 44.5 डिग्री पहुंचा, लू ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 18 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए मुुंह पर कपड़ा लपेटकर जाती युवतियां। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में भीषण गर्मी और लू से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिनभर लू चलने के कारण लोग घरों से निकलने से कतराते रहे।
अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सीजन का अधिकतम तापमान का भी रिकॉर्ड टूटा है।
इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने क्षेत्र के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है तथा कई स्थानों पर लू जैसी स्थिति बनने की संभावना है। सुबह से शाम पांच बजे तक तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा।
विज्ञापन
हालांकि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मैदानी इलाकों में बादलों का असर देखने को मिला और लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम पूरी तरह शुष्क होता जा रहा है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। पश्चिम से आने वाली गर्म हवा लगातार तापमान बढ़ा रही है। इससे वातावरण की नमी कम हो रही है। ऐसे में लू की स्थिति गंभीर हो सकती है। आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उन्होंने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
-- -- -- -- -- --
25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा
मई के पहले पखवाड़े में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहा लेकिन अब दूसरे पखवाड़े में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय न होने से तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। इसके चलते क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप और तेज होगा। 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25 मई के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बीच-बीच में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।
-- -- -- -- -- --
शीतली प्राणायाम से मिल सकती है शीतलता
पतंजलि परिवार ने लोगों को योग प्राणायाम अपनाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया है। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम, ताड़ासन जैसे योगाभ्यास शरीर को शीतलता, ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करते हैं। योग प्राणायाम शरीर को संतुलित कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सभी नागरिकों से प्रतिदिन कम से कम 20 से 30 मिनट योग एवं प्राणायाम के लिए निकालना चाहिए।
-- -- -- -- --
लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
लू से बचने के लिए ढीले सूती कपड़े पहने, सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट, छतरी का उपयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करते रहें। बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं। काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में आसरा लें। जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे ना जाएं।