फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   I have links to gangsters like Lawrence Bishnoi and Randeep Malik... Shut up, or else I'll have you killed.

Rewari News: मेरे लिंक लॉरेंस बिश्नोई और रणदीप मलिक जैसे गैंगस्टरों से.... चुप रहो नहीं तो मरवा दूंगा

Sat, 25 Jul 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
I have links to gangsters like Lawrence Bishnoi and Randeep Malik... Shut up, or else I'll have you killed.
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ के एक युवक ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हत्यारोपियों को लॉरेंस बिश्नोई और रणदीप मलिक ग्रुप से जुड़ा बताया है। रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में उसने कहा है कि आरोपियों ने गैंगस्टरों से लिंक हाेने की बात कहते हुए धमकाया है कि अगर चुप न रहा हो उसे भी मरवा देगा। शिकायत के आधार पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ के कुराहवटा रोड आजाद कॉलोनी निवासी रोहित ने बताया कि 23 जून की शाम सात बजे उसके पास एक दोस्त का फोन आया था। दोस्त ने बताया कि उसके बड़े भाई पवन को गोली लग गई है और वह रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही वह खानपुर से तुरंत रेवाड़ी पहुंचा। अस्पताल पहुंचने पर उसे पता चला कि पवन को गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वह गुरुग्राम अस्पताल पहुंचा तो उसका भाई आपातकालीन वार्ड में भर्ती था। उसने भाई पवन से बात की तो उसने बताया कि उसे सजन ने गोली मारी है। हालांकि पवन ने इलाज पूरी होने तक यह बात किसी को नहीं बताने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में रोहित ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद आरोपी सजन अस्पताल पहुंचा और उसके भाई के पास जाकर कान में कुछ बातचीत की। इसकी जानकारी अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज से सामने आ सकती है। इसके बाद पवन ने उसे इशारा कर बुलाया और कहा कि अभी किसी को कुछ न बताना, क्योंकि सजन के कई साथी हथियारों के साथ बाहर खड़े हैं और वे उसे भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
रोहित ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि अस्पताल पहुंची पुलिस ने पवन के बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण बाद में बयान लेने की बात कही थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने इसके बाद रिश्तेदारों पर दबाव बनाया और उसके भाई के बेहोश होने के बाद भी हस्ताक्षर करवा लिए।
----

मेरे पास न हथियारों की कमी है और न ही पैसों की
शिकायतकर्ता रोहित ने आरोप लगाया कि अस्पताल की पार्किंग में उसे सजन रेवाड़ी और महेश पाली मिले थे। दोनों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि यहां जो हो रहा है उसे देखते रहना। बोलने की हिम्मत मत करना, वरना तुझे भी यही मार देंगे। मुझे तो अब भी रेवाड़ी पुलिस तलाश कर रही है। मेरे पास न हथियारों की कमी है और न पैसों की। मेरे लिंक लॉरेंस बिश्नोई और रणदीप मलिक जैसे गैंगस्टरों से हैं। बाहर रहकर भी तुझे और तेरे परिवार को मरवा दूंगा। मेरे पास दुबई का पांच साल का वीजा है। मैंने वहां एक कंपनी खोल रखी है और मैं अपने परिवार के साथ दुबई चला जाऊंगा। रोहित ने आरोप लगाया कि सजन ने आगे कहा कि रामकिशन और महेश उसके करीबी हैं।

26 जून को डॉक्टरों ने उसके भाई पवन को किया मृत घोषित
रोहित ने बताया कि 26 जून को डॉक्टरों ने उसके भाई पवन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल लेकर आए। वहां सजन का भाई दीपक पहुंचा और कहा कि चुपचाप पोस्टमार्टम करवा लो और कुछ मत बोलना। समय अधिक होने के कारण पोस्टमार्टम अगले दिन 27 जून को हुआ। दीपक दोबारा अस्पताल पहुंचा और चुप रहने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिनों बाद उसके इंस्टाग्राम आईडी पर एक संदेश आया। संदेश में लिखा था कि सजन ने पैसे के लेन-देन को लेकर पवन को मारा है। इसके बाद उसने पूरी घटना अपने परिवार को बताई। परिवार के सदस्यों ने उसका हौसला बढ़ाया तब वह एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा।


पुलिस पर भी लगाए आरोप:
रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पुलिस ने गोली चलाने वाले रिवॉल्वर को अपने कब्जे में नहीं लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने साफ लिखा है कि पवन की मौत गोली लगने से हुई है। उसने आरोप लगाया कि बसेरा प्रॉपर्टी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हासिल नहीं की गई, जिससे सच्चाई सामने आ सकती थी। शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी व डीवीआर गायब किए जाने की आशंका भी जताई।
वर्जन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रतन लाल, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed