सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Importance of topics explained through models

Rewari News: मॉडलों के माध्यम से समझाया विषयों का महत्व

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Importance of topics explained through models
रेवाड़ी। राजपुरा ईस्त मुरार ​स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित स्टीम मेले में भाग लेते विद्यार्थी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुरा ईस्तमुरार में स्टीम मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रयोगों के जरिए विषयों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर अभिभावकों और अतिथियों ने भी सराहना की।
Trending Videos

मेले में विद्यार्थियों ने चुंबक, एसिड और बेस, पत्तियों में शिरा विन्यास, जड़ों के प्रकार, ठोस पदार्थों में ऊष्मा का स्थानांतरण, भाज्य व अभाज्य संख्याएं, विभिन्न प्रकार की आकृतियां, पूर्णांकों का जोड़, भौतिक व रासायनिक परिवर्तन, पदार्थ में स्टार्च की उपस्थिति आदि विषयों पर गतिविधियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के शिक्षाविद रामपाल यादव, सरपंच सोमा देवी, एसएमसी अध्यक्ष रमाकांत, अभिभावक राजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, चरणपाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed