सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   n the Vidhansabha, the MLA demanded completion of the pending scheme.

Rewari News: विस में विधायक ने लंबित योजना को पूरा करने की मांग की

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
n the Vidhansabha, the MLA demanded completion of the pending scheme.
बावल विधानसभा की मांग उठाते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
बावल। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने बावल की अनाज मंडी और सब्जी मंडी को सब-यार्ड से अपग्रेड कर प्रिंसिपल यार्ड बनाने की मांग की, ताकि किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Trending Videos

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल पॉलिसी लागू करने की मांग भी की। इसके साथ ही बावल शहर के लिए वर्ष 2013 से लंबित विकास योजना को जल्द लागू करने पर जोर दिया। इसके अलावा नगर पालिका की सीमा बढ़ाने और आसपास के गांवों के विकास के लिए विशेष योजनाएं लागू करने का प्रस्ताव भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने क्षेत्र के युवाओं के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कौशल विकास विद्यालय खोलने की मांग की। साथ ही बलवाड़ी स्कूल के लिए राशि स्वीकृत करने और तिहाड़ा में बने नए महाविद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ कक्षाएं व सत्र जल्द शुरू करने की बात कही। उन्होंने गांव खोल में नया महाविद्यालय खोलने और जलियावास गांव के प्राथमिक विद्यालय को मिडिल स्कूल में अपग्रेड करने की भी मांग उठाई।इसके अलावा बवाल में 150 बिस्तरों के अस्पताल को कंप्लीट चालू करवाना और खोल ब्लॉक को उपमंडल का दर्जा देना भी प्रमुखता से रखा।
इसके अतिरिक्त एचएसआईआईडीसी क्षेत्र में जिमखाना, ऑडिटोरियम और कम्युनिटी हॉल का निर्माण तथा सभी सड़कों के निर्माण की मांग की गई। उन्होंने बनीपुर चौक और बावल बाईपास के जल्द निर्माण तथा ढाणी शोभा से अहरोद और अहरोद से ऊंचा तक सड़क बनाने का मुद्दा भी सदन में रखा।
विधायक ने माजरा में बन रहे एम्स से बावल तक सीधी कनेक्टिविटी की मांग की। साथ ही बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर उपमंडल स्तर का अस्पताल बनाने और एम्स की ओपीडी जल्द शुरू करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed