सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Information given about the schemes of Jal Jeevan Mission

Rewari News: जल जीवन मिशन की योजनाओं की दी जानकारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Information given about the schemes of Jal Jeevan Mission
रेवाड़ी। गांव नांगल भगवानपुर में ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करती जनस्वास्थ्य अभिया
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव नांगल भगवानपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम सरपंच ओमप्रकाश ने की। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल जांच, ग्राम जल सीवरेज समिति की भूमिका, स्वच्छ पेयजल के महत्व और ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के संचालन के बारे में जागरूक किया। गांव के ट्यूबवेल का सम्मान गांव की सबसे बुजुर्ग महिला नथिया देवी ने धांगा बांधकर किया और सभी ग्रामीणों ने जल स्रोतों और जल संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपांशु डहीनवाल, खंड संसाधन समन्वयक जितेंद्र कुमार, ट्यूबवेल ऑपरेटर विनोद कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed