सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In Ward 9, people are troubled by heaps of garbage and contaminated water.

Rewari News: वार्ड-9 में कूड़े के ढेर और दूषित पानी से लोग परेशान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
In Ward 9, people are troubled by heaps of garbage and contaminated water.
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर-9 में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के नियमित रूप से नहीं आने के कारण वार्ड की गलियों और चौकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे जहां वार्ड की सुंदरता प्रभावित हो रही है वहीं लोगों को गंदगी और बदबू के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
Trending Videos

वार्ड के अंतर्गत गोलचक्कर, चौधरीवाड़ा, भैरो चौक, गोकलगेट का कुछ हिस्सा, जैनपुरी, कायस्थवाड़ा, मेहरवाड़ा और सट्टा बाजार जैसे इलाके आते हैं। इन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण और चौपालों का सुंदरीकरण तो कराया गया है लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी आज भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 4500 मतदाताओं वाले इस वार्ड के लोगों का कहना है कि सीवर के ऊंचे-नीचे ढक्कन वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां भी समय पर नहीं पहुंच रही हैं जिससे गंदगी के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।

लोग बोले-
मोहल्ले में पिछले छह महीनों से स्थाई सफाईकर्मी की कमी बनी हुई है। इसके चलते सफाई नहीं हो रही है। कूड़े के ढेर वार्ड की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं।
- राकेश कुमार, वार्डवासी

कचरा उठाने वाली गाड़ियां कभी-कभार ही आती हैं जिससे जगह-जगह गंदगी फैल रही है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है और सीवर भी ओवरफ्लो हो रहे हैं।
- बृजलाल, वार्डवासी

वार्ड में दूषित पेयजल की आपूर्ति भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
- सुभाष, वार्डवासी

वार्ड में जो समस्याएं थी वो ठीक हो चुकी है। अभी तक का जितना कार्य हुआ है। काफी हद तक संतोषजनक है।

- चंद्रभान, वार्डवासी

सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। कूड़ा समय पर नहीं उठाया जा रहा और नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
- अमित अग्रवाल, वार्डवासी

करोड़ों रुपये की लागत से 200 से अधिक विकास कार्य कराए गए हैं। पानी के हैंडपंप लगवाए गए, सड़कों का निर्माण कराया गया, चौपालों का सुंदरीकरण किया गया और स्पीड ब्रेकर भी बनवाए गए हैं।
- मंजू भालिया, निवर्तमान पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed