सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Making subjects interesting is the need of the hour: Pradeep

विषयों को रोचक बनाकर पढ़ाना समय की मांग : प्रदीप

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Making subjects interesting is the need of the hour: Pradeep
कार्यशाला में संबोधित करते ​जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को अध्यापक अपनी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में व्यावहारिक रूप दें, ताकि विद्यार्थियों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि विषयों को रोचक बनाकर पढ़ाना समय की मांग है।
Trending Videos

जिससे छात्रों की रूचि और सहभागिता दोनों बढ़ती हैं। वे डायट हुसैनपुर में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यशाला सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली (सीसीआरटी) तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। जिला संसाधन व्यक्ति एवं प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि शिक्षा में नाटक कला विषय पर यह कार्यशाला रेवाड़ी में पहली बार आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के पांचों खंडों से 150 से अधिक शिक्षक भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे अपने कार्य का निष्पादन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास में योगदान देना भी है।
कार्यशाला के दौरान सीसीआरटी की फील्ड ऑफिसर डॉ. जुलेसा सिद्धार्थ, कोमल, तरूण कुमार तथा वरिष्ठ कार्यक्रम समन्वयक विनोद कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में सांस्कृतिक पहल के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने शिक्षा में रंगमंच की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नाटक के माध्यम से बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed