फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inauguration of the Shrimad Bhagwat Saptah Gyan Yagya with a Kalash Yatra.

Rewari News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Thu, 23 Jul 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Shrimad Bhagwat Saptah Gyan Yagya with a Kalash Yatra.
रेवाड़ी। गुरु पूर्णिमा उत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ विधिविधान के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 108 महिला श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा शहर के कटला बाजार स्थित भगवान नरसिंह मंदिर से शुरू होकर गोकुल बाजार होते हुए ब्रह्मगढ़ परिसर स्थित कथा स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ भगवान का स्मरण किया। संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


कथा व्यास महेशचंद पतसारिया, भागवत मंडल वृंदावन धाम ने बताया कि 28 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन दोपहर बाद 2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को सुबह सवा नौ बजे हवन और गुरु पूजा का आयोजन होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा के दौरान व्यास महेशचंद पतसारिया ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य को कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी निकालना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को भागवत कथा के माध्यम से जीवन में सकारात्मक सोच और सदाचार अपनाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में यजमान के रूप में सुरेंद्र चक्रवर्ती, संजय चक्रवर्ती, पुरुषोत्तम सिंघल, लक्ष्मण अग्रवाल, सुभाष सिंघल, कृष्ण सोनी, कन्हैयालाल, प्रवीन अग्रवाल, सूर्यकांत गोयल, चंद्रशेखर गौतम, हरिओम सैनी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा ब्राह्मण सभा, श्याम सेवा समिति और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed