{"_id":"6a2317e5db1ad47b3109645f","slug":"investigation-into-gwalda-ration-scam-intensifies-statements-of-200-consumers-recorded-rewari-news-c-198-1-rew1001-239722-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्वालदा राशन घोटाले की जांच तेज, 200 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्वालदा राशन घोटाले की जांच तेज, 200 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। ग्वालदा में राशन वितरण घोटाले को लेकर रसद विभाग की टीम दूसरी बार शुक्रवार को गांव पहुंची और शिकायतकर्ता उपभोक्ताओं के बयान दर्ज कर जांच को नई गति दी। अब तक करीब 200 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनके आधार पर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
प्राथमिक जांच में गांधोला के राशन डीलर ओमप्रकाश द्वारा लगभग 55 क्विंटल गेहूं के गबन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर ने कई उपभोक्ताओं से दो बार अंगूठा लगवाकर रिकॉर्ड में दो महीने का राशन वितरित दिखाया, जबकि उन्हें केवल एक महीने का राशन ही दिया गया। स्टॉक रजिस्टर और वितरण रिकॉर्ड में बड़े अंतर के आधार पर जिला रसद विभाग ने डीलर ओमप्रकाश को निलंबित कर दिया था।
निलंबित डीलर के स्थान पर विभाग ने अस्थाई व्यवस्था करते हुए राशन डीलर अजय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को ग्वालदा गांव में पात्र उपभोक्ताओं को राशन वितरित किया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
Trending Videos