सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lemon Prices Bring People Out in a Sweat Soaring to 240 Per Kilogram

Rewari News: नींबू के दाम ने छुड़ाए पसीने, 240 रुपये किलो पहुंचा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lemon Prices Bring People Out in a Sweat Soaring to 240 Per Kilogram
सब्जी मंडी में नींबू खरीदता ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी।
Trending Videos

जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज गर्मी के बीच नींबू की मांग में इजाफा हुआ है जिससे इसके दाम भी आसमान छूने लगे हैं। शहर में इस समय नींबू करीब 240 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। सब्जी मंडी के व्यापारियों का कहना है कि अप्रैल महीने में ही नींबू के भाव में इतनी तेजी असामान्य है।
पिछले वर्ष जून की शुरूआत में नींबू के दाम 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे थे लेकिन इस बार कीमतें पहले ही उस स्तर को पार करने की ओर बढ़ रही हैं। भीषण गर्मी के कारण बाजार में नींबू की आवक कम हो रही है जबकि मांग लगातार बनी हुई है। इसी असंतुलन के चलते कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ नींबू के दाम 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता राजेश का कहना है कि अभी तो गर्मी की शुरूआत है, आगे तापमान और बढ़ेगा जिससे दाम भी बढ़ सकते हैं।
हालांकि, यदि आवक बढ़ती है तो कीमतों में गिरावट भी आ सकती है। वहीं, दुकानदार रमेश ने बताया कि महंगे दामों के कारण ग्राहक कम मात्रा में ही नींबू खरीद रहे हैं।
शिकंजवी के दाम भी बढ़े
नींबू के बढ़ते दामों का असर अब शिकंजी पर भी साफ नजर आ रहा है। पहले जो शिकंजवी का एक गिलास 15 रुपये में मिल जाता था, अब वही 20 से रुपये में बिक रहा है। बावल चौके के पास शिकंजवी विक्रेता मोहन कुमार ने बताया कि नींबू महंगा होने के कारण शिकंजी के दाम बढ़ाने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed