सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Livening up the atmosphere with entertaining performances

Rewari News: मनोरंजक प्रस्तुतियों से माहौल को बनाया जीवंत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Livening up the atmosphere with entertaining performances
फेयरवेल समारोह में एकत्रित विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में फ्रेशर कम फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया वहीं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई।
Trending Videos

समारोह का आयोजन कॉलेज के प्रेमलता जैन ऑडिटोरियम में किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, रैंप वॉक और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जहां नए विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला वहीं विद्यार्थियों के विदाई पलों में भावुक माहौल भी बना। कई विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और कॉलेज जीवन की यादों को ताजा किया।
प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने ज्ञान व संस्कारों से समाज में सकारात्मक योगदान दें। विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू गर्ग ने कहा कि विदाई अंत नहीं बल्कि नई शुरुआत है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed