{"_id":"6a2707f0cce5e63db8008ceb","slug":"many-trains-will-be-diverted-due-to-signalling-work-rewari-news-c-198-1-rew1001-239854-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सिग्नलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सिग्नलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की जुटी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड के पिलखुवा और कुचेसर रोड स्टेशनों के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ब्लॉक लिया जाएगा जिससे कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। वहीं कुछ ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 15 जून को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने पर परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ, कानपुर सेंट्रल और गाजियाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रेगुलेट भी किया है। भुज-बरेली एक्सप्रेस 15 जून को भुज से रवाना होने पर मार्ग में पालनपुर तक एक घंटे रेगुलेट रहेगी। वहीं, किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस 14 जून को किशनगंज से प्रस्थान करने पर मार्ग में एक घंटा 30 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
विज्ञापन
कई ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है। बरेली-भुज एक्सप्रेस 14 और 15 जून को बरेली से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। बरेली-भुज एक्सप्रेस 9 जून को बरेली से 2 घंटे 30 मिनट विलंब से चलेगी।
मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस 7, 8 और 14 जून को मुजफ्फरपुर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। भुज-बरेली एक्सप्रेस 15 जून को भुज से एक घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Trending Videos