{"_id":"69ed06b60bf1d58cdb070ffa","slug":"meeting-held-regarding-urban-local-body-and-panchayati-raj-by-elections-rewari-news-c-198-1-rew1001-237398-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नगर निकाय व पंचायती राज उपचुनाव को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नगर निकाय व पंचायती राज उपचुनाव को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। 10 मई को होने वाले नगर निकाय व पंचायती राज उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी अलर्ट मोड पर आ गई है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
पुलिस अधीक्षक ने चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सभी लाइसेंसधारकों के हथियार शत-प्रतिशत जमा कराए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध और उपद्रवी तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही मादक पदार्थ, अवैध शराब और हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष गश्त और नाकाबंदी बढ़ाने के आदेश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा करने के निर्देश दिए। सुरक्षा या बुनियादी सुविधाओं में कमी को तुरंत दूर किया जाए।
बैठक में डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र सिंह, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी कोसली विद्यानंद, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X