{"_id":"6a0efce408152e3a2f01deb4","slug":"merit-list-will-be-released-on-june-5-in-government-polytechnic-institutes-rewari-news-c-198-1-fth1001-238825-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में पांच जून को जारी होगी मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में पांच जून को जारी होगी मेरिट सूची
विज्ञापन
लिसाना स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव लिसाना स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में अब तक 248 तथा धामलावास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में करीब 200 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई है, जबकि मेरिट सूची 15 जून को शाम 5 बजे तक जारी की जाएगी।
इसके बाद प्रथम काउंसलिंग चरण शुरू होगा। प्रथम चरण में 16 जून से 18 जून तक चॉइस फिलिंग होगी और 19 जून को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 22 जून से 24 जून के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे काउंसलिंग चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 26 जून से 30 जून तक चॉइस फिलिंग होगी तथा 1 जुलाई को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। विद्यार्थियों को 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी। गौरतलब है कि जिले के दोनों सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न ब्रांचों की कुल 780 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
धामलावास व लिसाना पॉलीटेक्निक में 14 डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध
धामलावास संस्थान में कुल आठ डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इनमें ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग तथा प्लास्टिक इंजीनियरिंग शामिल हैं।
वहीं लिसाना संस्थान में छह प्रमुख डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं। यहां मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करवाई जाती है।
दोनों राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
ऑनलाइन आवेदन में पीपीपी और दस्तावेज जरूरी
राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन के लिए हरियाणा के विद्यार्थियों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) देना अनिवार्य है। परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापित होना भी जरूरी रहेगा। आरक्षण का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों को संबंधित श्रेणी प्रमाणपत्र जमा करना होगा। इसके अलावा आय प्रमाणपत्र और 10वीं कक्षा की मार्कशीट भी आवेदन के दौरान अपलोड करनी होगी।
-- -- --
वर्जन:
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन करें और दस्तावेज सत्यापन समय पर करवाएं, ताकि उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिक से अधिक विद्यार्थी समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें।
-धर्मपाल यादव, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान