{"_id":"6a25b17386333121340e374b","slug":"message-of-environmental-protection-given-by-planting-trees-rewari-news-c-198-1-rew1001-239786-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते लोग। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बावल। कृषि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गांव खातीवास में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पौधरोपण किया गया। प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जल संकट और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक उन्मूलन अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने गांव की गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर कचरा एकत्रित किया। लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया। ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए गए।
उन्होंने बढ़ती तेल खपत और वायु प्रदूषण को गंभीर समस्या बताते हुए सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
अंत में डॉ. अमरजीत ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. राम स्वरूप, डॉ. परवीन निम्ब्रायन, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Trending Videos