{"_id":"6a2319a9f1a952351502f094","slug":"message-of-water-conservation-in-village-councils-across-the-district-on-world-environment-day-rewari-news-c-198-1-rew1003-239682-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर की ग्राम सभाओं में जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलेभर की ग्राम सभाओं में जल संरक्षण का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम से उपस्थित लोगों को जागरूक करते विभाग के कर्मचारी। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम सभाओं में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जलसंरक्षण का संदेश दिया।
नाहड़ खंड के जुड़ी गांव में आयोजित सभा में विभाग के जिला सलाहकार योगेंद्र परमार ने कहा कि पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है। जल संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।
धारूहेड़ा के गांव डवाना में खंड संयोजक मनोज कुमार ने कहा कि जल संरक्षण, वृक्षारोपण और सामाजिक कार्यों से जुड़कर प्रकृति की सेवा की जा सकती है।
डहीना के गांव लुहाना में खंड संयोजक जितेंद्र ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, खुले नलों पर टोंटियां लगाने तथा पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
बावल खंड के गांव सुलखा में आयोजित कार्यक्रम में बीआरसी विनोद कुमार ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल बचत के महत्व पर प्रकाश डाला। सरपंच सुधीर कुमार ने वर्षा जल संचयन पर जोर दिया। जाटूसाना के गांव बोडिया कमालपुर में खंड संयोजक अनिल कुमार ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

Trending Videos