{"_id":"6a3191dd260fb18e7b03e13c","slug":"neet-candidates-will-face-no-difficulties-dc-rewari-news-c-196-1-nnl1004-141325-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट में परीक्षार्थियों को नहीं होगी कोई परेशानी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट में परीक्षार्थियों को नहीं होगी कोई परेशानी : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 5नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।स्रोत:प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। जिले में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ नीट संपन्न कराई जाएगी। पिछली परीक्षा की तरह इस बार भी सभी अधिकारी तालमेल के साथ काम करें। ये निर्देश उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने मंगलवार को लघु सचिवालय में हुई बैठक में अधिकारियों की बैठक में दिए।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र पर एंट्री सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी 9 परीक्षा केंद्रों पर तमाम ढांचागत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से बसों का इंतजाम किया जाएगा ताकि किसी भी छात्र को केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो। इसके साथ ही सुरक्षा और शुचिता को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा में तैनात होने वाले सभी स्टाफ को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जाए ताकि व्यवस्था में कोई कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को कर्मयोग एप का उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि सभी को यह एप डाउनलोड करना होगा ताकि इसके माध्यम से वे अपनी किसी भी प्रकार की शंकाओं को दूर कर सकें।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, नगराधीश डॉ मंगलसेन तथा नीट के जिला कोऑर्डिनेटर ओपी यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।