{"_id":"69f39330cb0f554eeb00531b","slug":"nikita-ajay-and-karishma-won-the-solo-dance-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-237687-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में निकिता, अजय और करिश्मा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एकल नृत्य प्रतियोगिता में निकिता, अजय और करिश्मा ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सम्मान हासिल करते प्रतिभागी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई एकल नृत्य प्रतियोगिता में निकिता, अजय और करिश्मा ने बाजी मारी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल में नृत्य निर्देशक सागर सैनी, थिएटर कलाकार मनीष शर्मा, डॉ. अनीता यादव एवं प्रो. अदिति शर्मा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. सुशांत यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की डांस टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस टीम को सागर सैनी द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।
प्रतियोगिता में एमएससी भूगोल की छात्रा निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र अजय दूसरे स्थान पर रहे। वहीं एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा करिश्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की डीन एवं निदेशक, युवा कल्याण प्रो. अदिति शर्मा ने भी विभाग के सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाला प्रत्येक छात्र विजेता होता है, क्योंकि कला से जुड़ने से हर व्यक्ति कुछ नया सीखता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन विनिता एवं वैश्नवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. समृद्धि, डॉ. कुसुम यादव, डॉ. भारती, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. सुशांत यादव, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. देवेश अग्रवाल, डॉ. कंवर सिंह उपस्थित रहे।
Trending Videos