सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   One accused arrested in a 36.18 lakh investment fraud case.

Rewari News: निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in a 36.18 lakh investment fraud case.
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी महाराष्ट्र के जिला गोंदिया के मंगाटोला गोरेगांव के मोहल्ला हल्बी निवासी चेतन भीवराम चकॉटे उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 1 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2025 को सर्कुलर रोड निवासी धीरज शर्मा ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश करने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसे शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनसे अलग-अलग खाता नंबरों पर शेयर खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर कराने शुरू कर दिए। उससे 20 जुलाई 2025 से 19 अगस्त 2025 तक 10 बैंक खातों में कुल 36,18,080 रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके शेयर खाते में लगभग 4.33 करोड़ रुपये दर्शाए गए। जब उन्होंने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उससे 10 लाख रुपये और ट्रांसफर करने को कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed