सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Masani Barrage and Sahibi River Conservation Walkathon on the 28th

Rewari News: मसानी बैराज और साहबी नदी संरक्षण पदयात्रा 28 को

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Masani Barrage and Sahibi River Conservation Walkathon on the 28th
विज्ञापन


धारूहेड़़ा। मसानी बैराज के दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान और साहबी नदी के संरक्षण को लेकर प्रस्तावित द्वितीय चरण की जन चेतना पदयात्रा अब 21 जून की जगह 28 जून को निकलेगी।
अभियान के संयोजक सेवानिवृत्त रेंजर कमल सिंह यादव ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके चलते पदयात्रा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 28 जून को सुबह 6 बजे गांव भटसाना से पदयात्रा शुरू होगी। इसके बाद यात्रा खरखड़ा, खलियावास, खटावली, सूरजपुरा, सुनारिया, ततारपुर होते हुए बुड़ाना चौक पहुंचेगी। इस दौरान मीरपुर, तुर्कियावास, बुड़ाना और बुढ़ानी, गोकलपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर 20 जून को जागरूकता बैठक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे ततारपुर, 10 बजे तुर्कियावास और 11 बजे बुड़ाना में बैठकें आयोजित कर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed