{"_id":"6a344c0e3b7886d12d066cda","slug":"the-final-rehearsal-for-yoga-day-will-be-held-on-june-20-rewari-news-c-198-1-rew1001-240452-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 20 जून को कराई जाएगी योग दिवस की फाइनल रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 20 जून को कराई जाएगी योग दिवस की फाइनल रिहर्सल
विज्ञापन
योग रिहर्सल कार्यक्रम के तहत योग करते गणमान्य। स्रोत : प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और राज्य स्तरीय योग कार्यक्रमों की तैयारियों के तहत आयुष विभाग की ओर से योग रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 20 जून को योग दिवस की फाइनल रिहर्सल कराई जाएगी।
योगाचार्य राकेश छिल्लर और उनकी टीम ने प्रतिभागियों को योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए योगाभ्यास और प्रोटोकॉल की विस्तृत रिहर्सल कराई।
इस दौरान योग की विभिन्न क्रियाओं और उन्हें सही तरीके से करने की जानकारी भी दी गई ताकि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने का आह्वान किया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बसंत कुमार ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के सहयोग से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।