{"_id":"6a344cbc30f7ab8f0d0bb903","slug":"only-35-percent-of-forms-distributed-so-far-returning-officers-must-focus-on-this-a-srinivas-rewari-news-c-198-1-rew1001-240448-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे, ध्यान केंद्रित करें निर्वाचन अधिकारी : ए श्रीनिवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे, ध्यान केंद्रित करें निर्वाचन अधिकारी : ए श्रीनिवास
विज्ञापन
शिव चौक के समीप बने ईवीएम स्टोर का निरीक्षण करते हरियाणा के चुनाव आयुक्त ए श्रीनिवास। स्रोत : प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के चुनाव आयुक्त ए. श्रीनिवास ने वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को नए सिरे से तैयार करने के लिए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र से विस्थापित, मृत तथा दो स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नाम हटाकर शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में गणक प्रपत्रों के वितरण का कार्य संतोषजनक है और अब तक 35 प्रतिशत प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन अधिकारी इस कार्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए शत-प्रतिशत गणक प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करें।
चुनाव आयुक्त ने कहा कि यदि कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो उसकी अलग सूची तैयार की जाए। गर्मी को देखते हुए बीएलओ सुबह और शाम के समय प्रपत्र वितरण कार्य कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक मतदाता के लिए दो गणक प्रपत्र देने के निर्देश हैं, ताकि एक प्रति मतदाता अपने पास रख सके और विवरण की जानकारी उसके पास बनी रहे।
विज्ञापन
बैठक के बाद राज्य चुनाव आयुक्त ए. श्रीनिवास ने शिव चौक के पास स्थित ईवीएम स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह एक सुव्यवस्थित ईवीएम स्टोर है जहां बैलेट यूनिट और वीवीपैट के रखरखाव में सुविधा रहती है। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम स्टोर के दोनों गेट पर पेपर सील लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-3 में घर-घर जाकर गणक प्रपत्र वितरित कर रहे बीएलओ के कार्य का भी निरीक्षण किया।